अप्रैल 18, 2025 9:55 अपराह्न

printer

स्‍क्‍वॉश में भारत के वीर चोटरानी और अनहत सिंह ने विश्व चैम्पियनशिप एशिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

स्‍क्‍वॉश में भारत के वीर चोटरानी और अनहत सिंह ने विश्व चैम्पियनशिप एशिया क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अनहत ने महिलाओं के क्‍वार्टर फाइनल में जापान की अकारी मिडोरिकावा को मात दी। वीर चोटरानी ने पुरूषों के क्‍वार्टर फाइनल में मलेशिया के मोहम्मद सयाफिक कमाल को हराया।

 

टूर्नामेंट के विजेता को नौ से 17 मई तक शिकागो में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में खेलने का मौका मिलेगा।