पंजाब में, जालंधर स्थित पंजाब सशस्त्र पुलिस ने राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। राज्य पुलिस प्रमुख गौरव यादव सहित अन्य अधिकारियों ने देश की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि एक पुलिस बल के रूप में, हम उनकी वीरता को नमन करते हैं और उनकी विरासत को कायम रखने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि करते हैं।
जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल, पंजाब फ्रंटियर मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर महानिरीक्षक डॉ. अतुल फुलझेले द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।