मई 5, 2025 3:21 अपराह्न

printer

पाकिस्‍तान के विरुद्ध भारत ने चिनाब नदी पर बगलीहार बांध के जरिए जल के प्रवाह को रोका

पहलगाम आंतकी हमले के परिदृश्‍य में पाकिस्‍तान के विरूद्ध एक अन्‍य कड़ा कदम उठाते हुए भारत ने चिनाब नदी पर बगलीहार बांध के जरिए जल के प्रवाह को रोक दिया है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि सिंधु नदियों से देश के पडोस में बूंद भर पानी के प्रवाह को रोकने संबंधी निर्णय के बाद बगलीहार बांध से पाकिस्‍तान को जाने वाले जल  प्रवाह को भारत ने रोक दिया है।

 

भारत अब झेलम नदी के किशनगंगा बांध पर भी इसी प्रकार के कदम उठाने की योजना बना रहा है। उत्‍तर कश्‍मीर के किशनगंगा बांध और जम्‍मू संभाग के रामबन जिले में जल विद्युत बांध बगलीहार भारत को जल प्रवाह के समय को नियंत्रित करने की क्षमता प्रदान करते हैं।

 

पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों और नागरिकों के मारे जाने के बाद भारत ने दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को रद्द करने का निर्णय लिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला