दिसम्बर 23, 2025 8:05 अपराह्न

printer

ओडिशा में 10 महिला कार्यकर्ताओं सहित 22 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में आज 10 महिला कार्यकर्ताओं सहित 22 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई. बी. खुरानिया की उपस्थिति में हुआ।

यह घटना ओडिशा सरकार द्वारा माओवादी आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति में संशोधन करने और प्रोत्साहन राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि करने के बाद हुई है।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया ने कहा कि सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सुनियोजित पुनर्वास सहायता प्रदान करेगी।