मार्च 30, 2026 5:39 अपराह्न

printer

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ईसीएमएस के तहत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम- ई.सी.एम.एस. के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे। कुल 29 आवेदनों को सात हजार एक सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की मंजूरी दी गई है। इस कदम से करीब 14 हजार दो सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की आशा है। इन परियोजनाओं से 84 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक का उत्पादन होने का अनुमान है।

श्री वैष्णव ने मीडिया को बताया कि ई.सी.एम.एस. कार्यक्रम के अंतर्गत 61 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली 75 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि इनमें से 28 स्वीकृत परियोजनाओं का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। श्री वैष्णव ने यह भी कहा कि इन परियोजनाओं से देश में लगभग 65 हजार प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री ने इसे देश के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहले दुर्लभ पृथ्वी स्थायी चुंबक परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।