जनवरी 26, 2025 7:28 पूर्वाह्न

printer

पुरुष क्रिकेट में भारत ने दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड पर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की

पुरुष क्रिकेट में, भारत ने कल रात दूसरे टी20 क्रिकेट मैच में इंग्लैंड पर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।  चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19 ओवर और 2 गेंदों में आठ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

 

वाशिंगटन सुंदर ने 19 गेंदों में 26 रन बनाए। तिलक वर्मा की 55 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी के लिए उन्‍हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

    पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन विकेट लिए।

 

    इस जीत के साथ, भारत पांच मैचों की श्रृंखला में अब 2-0 से आगे है। वर्तमान श्रृंखला का तीसरा टी20 मैच 28 जनवरी को गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा।