नवम्बर 1, 2024 9:03 अपराह्न

printer

मणिपुर में घाटी के सभी जिलों में धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है दीपावली

मणिपुर में आज प्रकाश पर्व दिवाली घाटी के सभी जिलों में धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार मैतेई कैलेंडर के मेरा महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। त्योहार के हिस्से के रूप में, परिवारों ने अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों को सजाया।

 

    मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और अन्य नेताओं ने दिवाली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

 

 राज्यपाल ने आज सेनापति जिले में सीआरपीएफ जवानों के साथ दिवाली मनाई।