मार्च 23, 2026 7:59 अपराह्न

printer

मणिपुर में सीआरपीएफ और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने संदिग्ध नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया

मणिपुर में सीआरपीएफ और असम राइफल्स के संयुक्त दल ने संदिग्ध नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार राज्य के इंफाल पूर्वी जिले के इस तस्कर को आज सुबह माओ चेकपॉइंट पर गिरफ्तार किया गया। उसकी गाड़ी की तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने इसके बैग से 174 ग्राम वजन का संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया।