बिहार में, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा विद्यार्थियों को हिंदी माध्यम से एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पेशकश करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 10 राज्य सरकार और दो केंद्र सरकार द्वारा संचालित संस्थानों सहित बिहार में स्थित सभी 21 चिकित्सा महाविद्यालयों में उपलब्ध होगी। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इसे इस वर्ष से शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।
Site Admin | जुलाई 3, 2024 9:08 अपराह्न | बिहार एमबीबीएस
बिहार में, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा विद्यार्थियों को हिंदी माध्यम से एमबीबीएस पाठ्यक्रम की पेशकश करने का निर्णय लिया