बिहार में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल- सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने आज औरंगाबाद जिले में विस्फोटक बरामद कर सुरक्षा बलों पर हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के चकरांधा इलाके में बम निरोधक दल ने चार प्रेशर आईईडी को नष्ट किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के उद्देश्य से बम रखे गए थे, जिन्हें नक्सलरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।