असम में, 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज की गई। 126 निर्वाचन क्षेत्रों में से 124 निर्वाचन क्षेत्रों में जांच पूरी हो चुकी है। 24 बारपेटा और 65 ढेकियाजुली सीटों की जांच कल, सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 124 निर्वाचन क्षेत्रों के 776 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए कुल 815 उम्मीदवारों ने 1389 नामांकन दाखिल किए थे।
News On AIR | मार्च 24, 2026 9:42 अपराह्न
असम में, 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच