अप्रैल 30, 2026 9:45 अपराह्न

printer

मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में राज्य को शांति का गढ़ घोषित किया

मिज़ोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने एक ऐतिहासिक घटनाक्रम में राज्य को शांति का गढ़ घोषित किया है। राज्‍य में अंतिम बचे जातीय उग्रवादी समूह, लालमिंगथांगा सनाते के नेतृत्व वाले हमार पीपुल्स कन्वेंशन – डेमोक्रेटिक गुट ने औपचारिक रूप से आज अपने हथियार डाल दिए। हालांकि कई वर्षों तक निष्क्रिय रहने के बावजूद, सनाते गुट को राज्य का अंतिम सक्रिय उग्रवादी समूह माना जाता था, जो समय-समय पर छिटपुट आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।
 
 
आइजोल के पास सेसावंग में आज एक समारोह में सनाते सहित समूह के कुल 43 उग्रवादियों ने अपने हथियार डाल दिए।
 
मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों की सराहना करते हुए कहा कि सच्चे साहसी ही समाज के हित के लिए हथियार डालने का साहस रखते हैं।
 
श्री लालदुहोमा ने कहा कि मिजोरम अब उग्रवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला