मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 3, 2025 12:48 अपराह्न

printer

इको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आयोजन

 मध्य प्रदेश में इको-टूरिज्म और साहसिक पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आयोजन किये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कल भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि इस कड़ी में गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट 12 सितम्बर से तथा कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट 5 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए प्रारंभ होंगे। कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ श्योपुर से किया जाएगा।