अप्रैल 7, 2026 8:33 पूर्वाह्न

printer

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज

राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। राज्यसभा सचिवालय और लोकसभा सचिवालय ने अलग-अलग जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्ताव पर विधिवत विचार और सभी संबंधित पहलुओं के निष्पक्ष आकलन के बाद, राज्यसभा सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से मना कर दिया।

यह पहली बार है जब विपक्ष ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव रखा था।