मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरी भीतरी कर्नाटक और तेलंगाना में अगले दो दिनों तक लू चलने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्कल में 17 अप्रैल तक गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान लगाया है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले तीन दिनों के लिए तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की है।
इस बीच, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।