मार्च 26, 2026 11:01 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए बारिश की संभावनाएं जताई

मौसम विभाग ने कल तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वही, अगले तीन दिनों तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी राजस्थान में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 मार्च तक तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली चमकने का अनुमान जताया है। केरल, माहे, कोंकण और गोवा में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला