मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तटीय क्षेत्र और सिक्किम में आज तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में आज आंधी-तूफान का अनुमान है। पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और पश्चिमी राजस्थान में भी गरज और बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है। लद्दाख, जम्म-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी भाग, विदर्भ और पूर्वोत्तर राज्यों में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। तटीय कर्नाटक में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा।
News On AIR | मार्च 28, 2026 12:03 अपराह्न
मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई