अप्रैल 6, 2026 10:04 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍कल में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। बिहार, झारखंड और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और गरज के साथ वर्षा हो सकती है। असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिसा और विदर्भ में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।