मौसम विभाग ने आज ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में भी इस महीने के अंत तक यही स्थिति बनी रहेगी।
अगले पांच दिन के दौरान केरल, माहे और तटीय एवं दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी इलाक़ों में तेज वर्षा बनी रहेगी। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।