मौसम विभाग ने मुम्बई में आज अत्यधिक तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। शहर में कल सुबह से ही रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। आज तड़के कई स्थानों पर तेज बौछारे पड़ी। लगातार वर्षा से अनेक भागों में जल-जमाव हो जाने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। मुम्बई पुलिस ने यात्रा परामर्श जारी किया है और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा पालघर और ठाणे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।