इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र(आईजीएनसीए) आज से अपना 39वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस तीन दिवसीय महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य, लोक कलाओं, पारंपरिक प्रथाओं और विशेष प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत और भव्य नज़ारा प्रस्तुत किया जाएगा।
आज प्रख्यात शास्त्रीय नृत्यांगना, सांस्कृतिक विदुषी और पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह द्वारा नाट्य कथा – देवी प्रस्तुत की गई। वहीं, कल प्रख्यात भरतनाट्यम कलाकार, सांस्कृतिक विचारक और पद्म विभूषण डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम भगवद गीता पर आधारित एक विशेष नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करेंगी।
और महोत्सव के अंतिम दिन को भारत की विविध लोक परंपराओं और युद्ध कला को समर्पित किया जाएगा।