अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में नहीं आता है, तो वे टैरिफ की भरपाई के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। व्हाइट हाउस में एक प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने सैकड़ों अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया है। अगर वे मुकदमा हार जाते हैं तो टैरिफ की भरपाई का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अमरीका को टैरिफ से काफी लाभ मिला है।
डोनॉल्ड ट्रंप स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच में शामिल होने के लिए आज रवाना हो रहे हैं। वे विश्व आर्थिक मंच में सबसे बड़े अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। श्री ट्रम्प व्यापार जगत के सीईओ और वैश्विक नेताओं से मिलेंगे। वे गजा के पुनर्निर्माण की देखरेख के लिए प्रस्तावित शांति बोर्ड को मजबूत करने के लिए औपचारिक हस्ताक्षर समारोह में भाग लेंगे।