आई.सी.सी. अंडर – 19 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में भारत ने अमरीका को डक्वर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हरा दिया। कल जिम्बाब्वे में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरीका की टीम 35 ओवर 2 गेंद में मात्र 107 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद बारिश के कारण मैच 37 ओवर का कर दिया गया। 96 रन का संशोधित लक्ष्य भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत के हेनिल पटेल को पांच विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ग्रुप ए के अगले मुकाबले में कल भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।