फ़रवरी 26, 2026 10:53 पूर्वाह्न

printer

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्वकप: सुपर-8 मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराया

कोलंबो में आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्वकप के सुपर-8 मुकाबले में कल न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को इकसठ रन से हरा दिया है। न्‍यूजीलैंड के 169 रन के लक्ष्‍य के जवाब में श्रीलंका की टीम 107 रन पर ही सिमट गई। कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने सर्वाधिक 47 रन बनाए और एक विकेट भी लिए।

अहमदाबाद में आज दोपहर 3 बजे वेस्‍टइंडीज का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से वहीं, चेन्‍नई में शाम 7 बजे भारत का सामना जिम्‍बाब्‍वे से होगा।