नवम्बर 26, 2025 8:57 पूर्वाह्न

printer

आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा, 7 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद- आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा। इसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका करेंगे। भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

 

भारत और श्रीलंका दूसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की मेज़बानी कर रहे हैं। 2026 टी20 विश्व कप में बीस टीमें हिस्‍सा लेंगी। टीमों को पाँच-पाँच टीमों के चार समूहों में विभाजित किया गया है। भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, नीदरलैंड, नामीबिया और अमरीका के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।