जनवरी 16, 2026 7:54 पूर्वाह्न

printer

ICC ने दिसंबर 2025 का पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ मिशेल स्टार्क और महिला वर्ग में लौरा वोल्वाड्ट को चुना

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद-आई.सी.सी. ने ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को दिसंबर 2025 के लिए आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू मैदान पर खेली गई एशेज श्रृंखला में बेहतर गेंदबाजी के लिए उन्‍हें पहली बार यह पुरस्‍कार दिया गया। इससे पहले, दिसंबर 2023 में पैट कमिंस को यह पुरस्कार मिला था।
 
महिला वर्ग में इस पुरस्‍कार के लिए दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वाड्ट को चुना गया है। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ ट्वेंटी-ट्वेंटी और एक दिवसीय मुकाबलों में महत्‍वपूर्ण जीत के लिए यह पुरस्‍कार मिला है। वोल्वाड्ट का यह दूसरा प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार है। इससे पहले, उन्हें अक्टूबर 2025 में भी यह पुरस्कार मिल चुका है।