जनवरी 12, 2026 8:50 अपराह्न | ICAR | MoU | NDDB

printer

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – आई.सी.ए.आर ने राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड-एन.डी.डी.बी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य दुग्ध उद्योग क्षेत्र में बहुविषयक अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण में सहयोग बढ़ाना है। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इसका लक्ष्य आई.सी.ए.आर की वैज्ञानिक और अनुसंधान विशेषज्ञता को एन.डी.डी.बी के जमीनी अनुभव के साथ समन्वित करना और जमीनी स्तर पर उभरती चुनौतियों का समाधान करना है। आई.सी.ए.आर के महानिदेशक डॉ. मांगी लाल जाट ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता, कम उत्पादकता और मूल्य श्रृंखला विकास जैसी जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए एक सुनियोजित साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा।