अप्रैल 15, 2025 3:58 अपराह्न

printer

आईएएस-2023 बैच के अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय प्रशासनिक सेवा, आईएएस 2023 बैच के अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि स्थानीय और राज्य स्तर पर इन अधिकारियों द्वारा किए गए विकास और जनकल्याणकारी कार्य, राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

 

उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे अपने अधिकारों और सिविल सेवकों की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन को हमेशा याद रखें। इस बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आपके अधिकार, जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के साधन के रूप में देखा जाना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला