हंगरी के प्रधानमंत्री और फ़िडेज़ पार्टी के नेता विक्टर ओर्बन ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। इसके साथ ही सत्ता में उनके 16 साल का शासन समाप्त हो गया है। विपक्ष के नेता और टिस्ज़ा पार्टी के पीटर मैग्यार को चुनावों में बहुमत मिलने का अनुमान है। 80 प्रतिशत वोटों की गिनती हो चुकी है और पीटर मैग्यार देश के नए प्रधानमंत्री होंगे। चुनाव प्रचार के दौरान, श्री मैग्यार ने यूरोपीय संघ के साथ संबंध और भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडा का वादा किया था।
News On AIR | अप्रैल 13, 2026 7:10 पूर्वाह्न
हंगरी: पीटर मैग्यार देश के नए प्रधानमंत्री बनने की ओर अग्रसर