जम्मू-कश्मीर में इस महीने के अंत में तीन दिन तक आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हमारे संवाददाता ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 30 नवंबर की शाम से ऊंचे और विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, अगले महीने की पहली और दूसरी तारीख के दौरान मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इस बीच हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। कश्मीर घाटी में ठंड की स्थिति बनी हुई है। श्रीनगर और कोकेरनाग को छोड़कर अन्य मौसम केंद्रों पर रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।
Site Admin | नवम्बर 27, 2024 12:47 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर में तीन दिन तक आर्द्र मौसम रहने की संभावना, हो सकती है बारिश और बर्फबारी
