स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों तथा संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से कल से अखिल भारतीय ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ मनाएगा। इसका उद्देश्य देश भर के स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि संबंधी खतरों की रोकथाम और निवारण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव, नई दिल्ली में इसका उद्घाटन करेंगी और उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्रों में अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी।
News On AIR | मई 3, 2026 4:44 अपराह्न
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय सोमवार से अखिल भारतीय ‘अग्नि सुरक्षा सप्ताह’ मनाएगा