दिसम्बर 9, 2025 9:46 अपराह्न | HornbillFestival | Ireland'sDeputyAmbassador

printer

हॉर्नबिल महोत्सव: आयरलैंड के उप राजदूत ने बताया पहचान और संस्कृति का जीवंत प्रतीक

नागालैंड में आयोजित हॉर्नबिल महोत्सव को आयरलैंड दूतावास के उप राजदूत, रेमंड मुलेन ने एक उत्सव से कहीं बढ़कर बताया। उन्‍होंने इसे पहचान, रचनात्मकता, संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया है।

कोन्याक हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में आज अंतर्राष्ट्रीय हॉर्नबिल महोत्सव के दूसरे दिन कहा कि यह आयोजन नागालैंड का जीवंत और दूरदर्शी रूप प्रदर्शित करता है।

इस बीच, हॉर्नबिल महोत्सव 2025 के अंतिम दिन किसामा स्थित नागा हेरिटेज विलेज में सांस्कृतिक नृत्य और संगीत के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े।