एशियाई शेयर बाजार में मिलाजुला रूख देखने को मिला। होंगकोंग के हेंगसेंग में तीन दशमलव आठ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडैक्स में ढाई प्रतिशत से अधिक गिरा और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स लगभग बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुआ।
वहीं जापान का निक्कई शून्य दशमलव सात प्रतिशत बढा और दक्षिण कोरिया के कोस्पी शून्य दशमलव तीन प्रतिशत की तेजी देखी गई।
यूरोपीय शेयर बाजारों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला। अंतिम समाचार मिलने तक फ्रांस के कैक में शून्य दशमलव आठ प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली, लंदन का फुट्सी आधा प्रतिशत से अधिक फिसला।
वहीं जर्मनी का डैक्स शून्य दशमलव दो प्रतिशत की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा था।