असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 19 हजार 774 बुजुर्ग मतदाताओं और 6,638 दिव्यांगजनों को घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठाने के लिए रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मंजूरी दे दी गई है। असम के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में यह प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही केरलम और पुदुचेरी में भी होम वोटिंग चल रही है, जिसे 5 अप्रैल तक पूरा किया जाना है।
इस प्रक्रिया के तहत, मतदान अधिकारी मतदाताओं के घर जाकर उनके वोट एकत्र करेंगे। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पहुंचने पर उपलब्ध नहीं मिलता है, तो अधिकारी दूसरी बार भी दौरा करेंगे। निर्वाचन आयोग ने 30 मार्च, 2026 तक केरलम, असम और पुडुचेरी में कुल 2 लाख 37 हजार से अधिक मतदाताओं को इस सुविधा के लिए स्वीकृति दी है।