जनवरी 9, 2026 9:37 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने नौवीं शीर्ष स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्री अमित शाह देश में मादक पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए किए जा रहे सामूहिक राष्ट्रीय प्रयासों की समीक्षा और आकलन के लिए नई दिल्ली में शीर्ष स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर-एनकोर्ड की नौवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मंत्रालयों और विभागों के प्रमुख हितधारकों के साथ-साथ राज्य सरकारों और मादक पदार्थों से संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक में मादक पदार्थों के नेटवर्क और कार्टेल को खत्म करने के लिए सरकार के समग्र दृष्टिकोण, गुप्त नेटवर्क की चुनौतियों, व्यापक जांच और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम पर मुख्‍य रूप से चर्चा हुई।

केन्‍द्र सरकार ने वर्ष 2016 में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर का गठन किया था। एनकोर्ड समित‍ि शीर्ष संस्‍था है जिसके अध्‍यक्ष गृह सचिव है।