अप्रैल 9, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ शौर्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा कि 1965 में इसी दिन, सीआरपीएफ के निडर योद्धा कच्छ के रण स्थित सरदार पोस्ट पर एक अटूट दीवार की तरह खड़े रहे और दुश्मन के आक्रमण को विफल करते हुए भारत के इतिहास में वीरता का एक गौरवशाली अध्याय लिखा।