मार्च 23, 2026 9:32 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु हरगोबिंद साहिब के ज्योति-जोत दिवस पर श्रद्धांजलि दी

गृह मंत्री अमित शाह ने आज सिक्ख धर्म के छठे गुरु, श्री हरगोबिंद साहिब को उनके ज्योति-जोत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि उन्होंने संत-सैनिक की परंपरा स्थापित की, जिससे सिख धर्म, मानवता की रक्षा का एक शक्तिशाली साधन बना। गृह मंत्री ने कहा कि श्री अकाल तख्त़ साहिब की स्थापना करके गुरु हरगोबिंद साहिब ने सिख धर्म को सुदृढ़ किया और हिंदू-सिख एकता का संदेश दिया।