नवम्बर 16, 2025 9:14 पूर्वाह्न | Death Anniversary | Freedom fighter | Kartar Singh Sarabha

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि करतार सिंह सराभा ने अपना जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। गृह मंत्री ने कहा कि ग़दर पार्टी के माध्यम से उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों को देश की आजादी में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। श्री शाह ने कहा कि करतार सिंह सराभा के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को और मज़बूती दी।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला