दिसम्बर 26, 2025 12:14 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि अमर शहीद उधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए देशवासियों का बदला लेने में अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि उधम सिंह ने गदर आंदोलन के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की मशाल को विदेशों तक फैलाने में भी अग्रणी भूमिका निभाई।

श्री शाह ने कहा कि उनकी वीरता की गाथा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक अटूट स्रोत है, जो उनमें मातृभूमि के प्रति गहरी निष्ठा की भावना पैदा करती है।