गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़कर आजादी के संकल्प को और मज़बूत किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने ग्रामीण भारत को सशक्त बनाया और लोकतंत्र की रक्षा की। अमित शाह ने याद किया कि आपातकाल के विरुद्ध जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति के नारे ने तानाशाही शासन को उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी का जीवन और दर्शन प्रत्येक देशभक्त के लिए प्रेरणा का एक अटूट स्रोत बना रहेगा।
Site Admin | अक्टूबर 8, 2025 12:27 अपराह्न
गृह मंत्री अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी