गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त प्रशासन के प्रतीक थे और उन्होंने राष्ट्र की विरासत और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि अपने वैचारिक मूल्यों के प्रति कल्याण सिंह जी का दृढ़ संकल्प हमेशा बना रहा।
श्री शाह ने कहा कि जन कल्याण और जनता की सेवा के प्रति श्री सिंह का आजीवन समर्पण सम्मान के साथ याद किया जाएगा और सार्वजनिक जीवन में प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।