नवम्बर 15, 2025 4:01 अपराह्न | Home Minister

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

गृहमंत्री अमित शाह ने आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि बिरसा मुंडा न सिर्फ जनजातीय समाज बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। गृहमंत्री ने कहा कि पूरे देश में आज जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। राष्‍ट्र स्‍वाधीनता आंदोलन और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अटूट संकल्‍प को नमन करता है।