केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के साथ राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और केंद्र तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में पुलिस, जेल, अदालतों, अभियोजन और फोरेंसिक से संबंधित विभिन्न नए प्रावधानों के क्रियान्वयन और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।