अप्रैल 7, 2026 8:19 पूर्वाह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

गृह मंत्री अमित शाह ने नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि क्रूर शासकों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध दृढ़ रहकर गुरु तेग बहादुर ने करुणा और सहानुभूति का उदाहरण प्रस्तुत किया।