जून 27, 2025 6:33 अपराह्न

printer

गृहमंत्री अमित शाह ने 2029 के विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों के लिए भारत को मेजबान के रूप में नामित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्ष 2029 के विश्व पुलिस और अग्निशमन खेलों के लिए भारत को मेजबान देश के रूप में नामित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।

 

उन्होंने कहा कि भारत की यह सफलता देश के विशाल खेल बुनियादी ढांचे की वैश्विक मान्यता को दर्शाती है। श्री शाह ने कहा कि खेलों के केन्‍द्र के रूप में अहमदाबाद का चयन शहर की बढ़ती प्रतिष्‍ठा का प्रमाण है।