मई 20, 2025 8:52 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ. जयंत नारळीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया

 

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रसिद्ध खगोलभौतिकी वैज्ञानिक डॉ. जयंत नारळीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि डॉ. जयंत नारळीकर ने देश की वैज्ञानिक प्रगति के लिए खुद को समर्पित किया। गृह मंत्री ने डॉ. नारळीकर के परिवार, मित्रों और अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।