गृह मंत्री अमित शाह कल से शुरू होने वाली भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आज लेह पहुंचे। लेह के कुशोक बकुला रिम्पोची हवाई अड्डे पर लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने श्री शाह का स्वागत किया। भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की यह प्रदर्शनी कल से अगले महीने की 14 तारीख तक लद्दाख में आयोजित की जा रही है।
News On AIR | अप्रैल 30, 2026 9:28 अपराह्न
गृह मंत्री अमित शाह भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए लेह पहुंचे