मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 14, 2024 5:35 अपराह्न | हॉकी इंडिया - श्रीजेश

printer

हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश द्वारा पहनी गई 16 नंबर की जर्सी को रिटायर करने की घोषणा की है

 

    हॉकी इंडिया ने गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश द्वारा पहनी गई 16 नंबर की जर्सी को रिटायर करने की घोषणा की है। यह निर्णय हाल ही में संपन्न पेरिस खेलों में भारत को लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रीजेश के संन्यास के बाद लिया गया है।

    श्रीजेश के सम्मान में आयोजित एक समारोह के दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने श्रीजेश की जर्सी को रिटायर करने की घोषणा की। 36 वर्षीय श्रीजेश को जूनियर राष्ट्रीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है, जहां वह भारतीय गोलकीपरों की अगली पीढ़ी को तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    श्री भोलानाथ सिंह ने कहा कि 16 नंबर की जर्सी जूनियर टीम में रहेगी और श्रीजेश अगले श्रीजेश को तैयार करेंगे जो वह यह जर्सी पहनेगा।

    पेरिस 2024 ओलंपिक में भारतीय टीम ने कांस्‍य पदक जीता था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला