अप्रैल 8, 2026 2:01 अपराह्न

printer

अर्जेंटीना टूर के लिए हॉकी इंडिया ने की 24 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा

हॉकी इंडिया ने आगामी अर्जेंटीना टूर के लिए 24 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर ब्यूनस एरेस में 13 से 17 अप्रैल तक होगा। भारतीय टीम की कप्तानी सलीमा टेटे करेंगी। भारत और अर्जेंटीना के बीच चार मैच खेले जायेंगे। ये टूर इस साल एफआईएच हॉकी विश्व कप और एशियाई खेलों सहित आगामी प्रमुख टूर्नामेंट के लिहाज से महत्वपूर्ण है।