अक्टूबर 29, 2024 7:52 पूर्वाह्न

printer

हॉकी: महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यों वाली भारतीय टीम की घोषणा

 
 
हॉकी में, महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यों वाली टीम की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। भारत की कप्‍तानी मिडफील्डर सलीमा टेटे करेंगी और फॉरवर्ड नवनीत कौर उप-कप्तान होंगी।
 
टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला मलेशिया के साथ होगा।  चीन, जापान, कोरिया और थाईलैंड प्रतियोगिता की अन्य टीमें हैं।
 
पिछली बार यह टूर्नामेंट भारत ने जीता था।